राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन में बड़ी जिम्मेदारी, राशिद अंसारी बने गाजीपुर के युवा जिलाध्यक्ष

गाजीपुर। जनपद के युवा पत्रकार राशिद अंसारी को राष्ट्रीय मानवाधिकार एंड एंटी करप्शन मिशन ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए गाजीपुर का युवा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद पत्रकारों और उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।

राशिद अंसारी मूल रूप से गाजीपुर के निवासी हैं और VIP Tak News के फाउंडर व एडिटर इन चीफ हैं। उन्होंने अपनी पत्रकारिता के माध्यम से हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए कई बार सम्मानित भी हो चुके हैं।

बताया जाता है कि राशिद अंसारी का जन्म 4 फरवरी 1998 को उत्तर प्रदेश के कानपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी शिक्षा गाजीपुर से पूरी की और पत्रकारिता की पढ़ाई इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) से की। कम उम्र में ही उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना ली।

नई जिम्मेदारी मिलने पर राशिद अंसारी ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे मानवाधिकारों की रक्षा, गरीब और पीड़ित लोगों की आवाज उठाने तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

संगठन के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में गाजीपुर में मिशन की गतिविधियां और तेज होंगी तथा समाज के पीड़ित और जरूरतमंद लोगों को न्याय दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण काम होंगे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!