भांवरकोल (गाजीपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर लगातार लग रहे जाम की समस्या को लेकर भांवरकोल क्षेत्र में स्थानीय पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जाम के प्रमुख कारणों पर विस्तृत चर्चा करते हुए प्रशासन तक जनसमस्या को प्रभावी ढंग से पहुंचाने और स्थायी समाधान के लिए संयुक्त रणनीति बनाई गई।
बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि NH-31 पर आए दिन लगने वाले जाम से आमजन, मरीजों, छात्रों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शादी-विवाह और आपातकालीन स्थितियों में भी लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है, जो बेहद चिंताजनक है।
इस अवसर पर अमर उजाला के भांवरकोल प्रतिनिधि वरिष्ठ पत्रकार रामबिलास पांडेय, परफेक्ट मिशन राष्ट्रीय हिंदी दैनिक के ब्यूरो प्रमुख सुनील सिंह, पूर्वांचल प्रेस राजीव पांडेय, जनसंदेश के भांवरकोल प्रतिनिधि सोमदत्त कुशवाहा, आज अखबार के मच्छटी प्रतिनिधि गयासुद्दीन खान, वीसी खबर के प्रतिनिधि राहुल पटेल सहित क्षेत्र के अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि लागातार खबरें प्रकाशित करें और प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर तत्काल ध्यान देना चाहिए और ठोस कार्ययोजना बनाकर जाम से स्थायी राहत दिलानी चाहिए।
पत्रकारों ने निर्णय लिया कि जनहित में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा, ताकि जिम्मेदार विभाग त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।










