मां दुर्गा के पट खुलते ही गूंजे जयकारे, बढ़नपुरा, कनुवान व मांंचा में दुर्गापूजन की धूम…

संवाददाता:- चंदन पांडेय भांवरकोल। क्षेत्र के बढ़नपुरा, कनुवान और मांंचा गांवों में शनिवार को मां दुर्गा के पट खुलते ही जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। तीनों गांवों में तीन दिवसीय दुर्गापूजन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पूजा-पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है।

परंपरा के अनुसार, दिन में मेले का आयोजन होता है और श्रद्धालु मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। वहीं, रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उत्सव की रौनक बढ़ती है। मेले में प्रसाद, मिठाई, बच्चों के खिलौने और महिलाओं के शृंगार की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए लगाई गई चर्खी और कठघोरवा आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

तीन दिवसीय आयोजन के समापन पर दशमी के दिन तीनों स्थानों से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन पुलिस की देखरेख में कराया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि तीनों स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!