संवाददाता:- इंद्रसेन कुमार बाराचंवर। ब्लॉक मुख्यालय पर शनिवार को भाजपा नेता स्वर्गीय अविनाश कुमार सिंह की 23वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पूर्व मंत्री समेत क्षेत्र के लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वर्गीय सिंह को नेकदिल, गरीबों और मजलूमों का सच्चा हितैषी बताया। वक्ताओं ने कहा कि उनके पास मदद की उम्मीद लेकर आने वाला कोई व्यक्ति निराश नहीं लौटता था। गरीबों की सेवा उनके जीवन का प्रमुख हिस्सा थी।
वक्ताओं ने कहा कि 26 सितंबर 2004 को बाराचंवर चट्टी पर उनकी हत्या कर दी गई थी। श्रद्धांजलि सभा में उनके सामाजिक सरोकारों और लोगों के प्रति समर्पण को याद किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, कृष्णानंद राय, श्रीप्रकाश राय, वेदप्रकाश सिंह, कांग्रेस नेता जनार्दन राय, सपा नेता विश्राम यादव, नंदलाल सिंह, अरविंद यादव, कमलेश, आशुतोष सिंह दीपक, पूर्व ग्राम प्रधान राघवेंद्र सिंह उर्फ लालू, दीपक उपाध्याय, देवेंद्र कुमार सिंह, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष योगेंद्र पाल, असलम अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता वीरेंद्रनाथ राय ने की, जबकि संचालन शिवजी सिंह ने किया।










