राजापुर में गोरिल बाबा मेले को लेकर पुलिस ने परखी सुरक्षा

मुहम्मदाबाद। क्षेत्र के राजापुर गांव के रायपुर मौजे में 25 अगस्त, मंगलवार को होने वाले श्री गोरिल बाबा मेले और विराट कुश्ती आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।मुहम्मदाबाद के क्षेत्राधिकारी सुधाकर पांडेय और थाना प्रभारी राज नारायण चौरसिया ने समिति के पदाधिकारियों व राजापुर प्रशासक अश्वनी कुमार राय, अध्यक्ष नित्यानंद त्रिपाठी और सम्मानित सदस्यों के साथ धाम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने मेला स्थल पर भीड़ और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।आयोजकों के अनुसार मेले के दौरान जगह-जगह प्रशासनिक टीम तैनात रहेगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।

समिति ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से मेले में शामिल होने की अपील की है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!