*लोचाइन में प्रवासी मजदूरों के लिए जागरूकता शिविर, लेबर कार्ड बनवाने पर दिया गया जोर….*

भांवरकोल (गाजीपुर)। क्षेत्र के लोचाइन गांव में रोजा संस्थान के तत्वावधान में प्रवासी मजदूरों के लिए जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में श्रमिकों को लेबर कार्ड बनवाने तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

सर्वजीत कुमार राम ने उपस्थित मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि सभी प्रवासी श्रमिक अपना लेबर कार्ड अवश्य बनवाएं, ताकि उन्हें सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके।

रोजा संस्थान की कर्मचारी निर्मला देवी ने बताया कि लेबर कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को आर्थिक सहायता, स्वास्थ्य सुविधाएं, बच्चों की शिक्षा तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होता है।

शिविर में वीरेंद्र राम, अनीता देवी, राजेंद्र राम, कश्मीरा देवी, निशा कुमारी, ममता देवी, गणेश कुमार, जितेंद्र कुमार, चंदा देवी, मनोज कुमार, रितेश कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर उपस्थित रहे और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!