भांवरकोल: अनियंत्रित होकर गिरी बाइक, 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के मनियां चट्टी के पास भदौरा मोड़ पर शनिवार सुबह करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राहुल पासवान (25) पुत्र अनिल पासवान, निवासी बसंतपुर नरही, अपनी मौसी के घर भदौरा आया हुआ था। बताया जा रहा है कि वह बाइक से शीतल पेय पदार्थ लेने मनियां चट्टी गया था। लौटते समय भदौरा मोड़ के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे बाइक के पायदान से उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लग गई।

घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग और समाजसेवी विवेक सिंह कुशवाहा घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए और शव को अपने साथ बलिया लेकर चले गए। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!