गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाक्सो एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कलविन्द्र उर्फ कलवेन्द्र (27) पुत्र प्रभुनाथ राम निवासी परसदा को गुरुवार सुबह रसूलपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 87, 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट 5L/6 के तहत मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला कारागार गाजीपुर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उ0नि0 मोरध्वज दूबे, हे0का0 सुभाष यादव, कांस्टेबल दुर्गेश खरवार, गौरव राय, राघवेन्द्र सिंह तथा महिला कांस्टेबल ज्योति पाण्डेय शामिल रहीं।










