गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने पखनपुरा ग्राम पंचायत के चकबाला क्षेत्र से टाटा ऐस वाहन से तीन गोवंश बरामद करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोलू यादव (22) पुत्र रामयन यादव निवासी दीनापुर थाना करंडा, गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार गाजीपुर भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन स्वामी समेत कुल 6 आरोपियों की पहचान की गई है, जिनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय के साथ हेड कांस्टेबल पीयूष सिंह, सुभाष यादव, कांस्टेबल दुर्गेश खरवार, गौरव राय और राघवेन्द्र सिंह शामिल रहे।










