करीमुद्दीनपुर में पुलिस से भिड़ा बदमाश, मुठभेड़ में पैर में गोली लगते ही दबोचा गया

गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार पटेल मय पुलिस टीम के साथ ग्रीन फील्ड छपरा से गाजीपुर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मु0अ0सं0 65/2026 धारा 308(5) बीएनएस से संबंधित आरोपी श्रीधर वर्मा उर्फ छोटे वर्मा पुत्र नंदलाल सेठ निवासी ग्राम करीमुद्दीनपुर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर अवैध असलहा बरामद करने के लिए ले जाया जा रहा था, तभी आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में संतुलित फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लग गई और वह घायल हो गया।

घायल आरोपी को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का एक तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

इस संबंध में थाना करीमुद्दीनपुर में मु0अ0सं0 68/2026 धारा 109(1), 262 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!