देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन से मारपीट, जेब से नकदी लूटने का आरोप; 5 पर मुकदमा दर्ज

संवाददाता:- चंदन पांडेय। गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव स्थित देशी शराब के ठेके पर सेल्समैन के साथ मारपीट और गाली-गलौज का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंगों ने सेल्समैन की जेब से 7,380 रुपये भी निकाल लिए।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपियों में अजय कुमार राय, युधिष्ठिर राय, अभिषेक राय, अंकुर राय और आशीष राय शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2), 115(2), 352, 351(3), 309(2) बीएनएस तथा एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(1)(द)(ध) और 3(2)(5ए) के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!