भांवरकोल पुलिस ने 50-50 हजार के इनामी दो पशु तस्करों को किया गिरफ्तार

गाजीपुर। भांवरकोल स्थानीय थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 50-50 हजार रुपये के दो इनामी पशु तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। दोनों आरोपियों पर पशु तस्करी सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी।

थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि ग्राम पंचायत मच्छटी निवासी फिरोज अहमद तथा ग्राम पंचायत तरका निवासी राजकुमार बारी उर्फ गुड्डू शातिर और कुख्यात पशु तस्कर हैं। दोनों काफी समय से फरार चल रहे थे, जिसके चलते उनकी गिरफ्तारी पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय अपनी टीम हरिमोहन पाठक, सुभाष यादव, राघवेंद्र सिंह और कमलेश यादव के साथ आरोपियों के ठिकाने पर पहुंचे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध पशु तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

error: Content is protected !!