भांवरकोल। एस.एम. नेशनल इंटर कॉलेज, मच्छटी के प्रवक्ता डा. सतीश राय को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश संगठन द्वारा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन से शिक्षकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह पटेल ने 13 फरवरी को इस संबंध में पत्र जारी कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी।
शिक्षक बहाउद्दीन ने कहा कि डा. सतीश राय हमेशा शिक्षकों के हितों को सर्वोपरि रखते हैं और निर्भीकता से उनकी समस्याओं को उचित मंच पर उठाते रहे हैं।
मनोनीत जिलाध्यक्ष डा. सतीश राय ने प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पद की गरिमा के अनुरूप करते हुए शिक्षक हित में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दायित्व के सफल निर्वहन के लिए सभी शिक्षकों का सहयोग आवश्यक है।
पातालगंगा चट्टी पर शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर बहाउद्दीन, मेराजुद्दीन, अब्दुल बारी खां सहित कई लोग उपस्थित रहे।










