गाजीपुर। गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन की दीवारों पर बनी महापुरुषों और राष्ट्रीय प्रतीकों की चित्रकारी इन दिनों घास-झाड़ियों से ढक गई है। स्टेशन को आकर्षक बनाने के उद्देश्य से बनाई गई कलाकृतियां रखरखाव के अभाव में उपेक्षित नजर आ रही हैं।
दीवारों पर भारत का नक्शा, तिरंगा, अशोक स्तंभ के साथ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और चंद्रगुप्त मौर्य सहित कई महापुरुषों के चित्र बनाए गए हैं। आसपास की झाड़ियों और गंदगी की नियमित सफाई होने पर इन चित्रों की सुंदरता दोबारा निखर सकती है।
वहीं, कुछ स्थानों पर लोगों द्वारा दीवारों के आसपास गंदगी फैलाने की स्थिति भी दिखाई दी। स्टेशन अधीक्षक से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित एचआई मैडम के पास है और उनके आने पर इस संबंध में जानकारी ली जा सकती है।










