*बारा-फिरोजपुर पीपा पुल फिर बना मुसीबत, गार्डर धंसा-पीपा डूबा, चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद…*

गाजीपुर। बारा-फिरोजपुर गंगा नदी पर स्थित पीपा पुल पर एक पीपा डूबने और गार्डर धंसने से चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। इससे नेशनल हाईवे-124C और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का संपर्क प्रभावित हो गया है।

पीडब्ल्यूडी की टीम मरम्मत कार्य में जुटी है। डूबे पीपे को निकालने के लिए क्रेन और जेसीबी लगाई गई है। पुल बंद होने से यात्रियों को गाजीपुर या बक्सर होकर 40-50 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

गौरतलब है कि हर वर्ष 14 जून को बाढ़ की आशंका के चलते यह पीपा पुल हटा दिया जाता है और इसके बंद होने में अब केवल तीन दिन शेष हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!