कासिमाबाद ब्लॉक में ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन का विस्तार, विवेक राय ‘चंदन’ बने ब्लॉक अध्यक्ष

गाजीपुर। ब्रह्मर्षि वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा संगठन विस्तार अभियान के तहत कासिमाबाद ब्लॉक में नई जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। इसी क्रम में ग्राम सुरवत निवासी युवा समाजसेवी विवेक राय ‘चंदन’ को कासिमाबाद ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। मनोनयन पत्र संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय एवं जिला ब्लॉक गठन प्रभारी प्रमोद राय द्वारा प्रदान किया गया।

यह कार्यक्रम ग्राम सुरवत स्थित रामविलास राय के आवास पर भव्य रूप से आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधु, ग्रामीण एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और समाज हित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय रहे, जबकि अध्यक्षता स्थानीय सम्मानित ग्रामवासी रामविनय राय ने की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुनील राय ने किया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक गठन प्रभारी प्रमोद राय, जिला उपाध्यक्ष दीनबंधु राय, जिला उपाध्यक्ष पवन राय, जिला महामंत्री राकेश रंजन राय तथा जिला मंत्री तीर्थराज राय सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

वहीं स्थानीय गणमान्य लोगों में सुनील राय, रामविलास राय, मयंक प्रकाश राय, कृष्णानंद राय, धर्मेंद्र राय, अमन राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने विवेक राय ‘चंदन’ को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं।

जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि विवेक राय ‘चंदन’ युवा, ऊर्जावान और समाजसेवा के प्रति समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में कासिमाबाद ब्लॉक में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और सामाजिक कार्यों को गति प्राप्त होगी।

नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष विवेक राय ‘चंदन’ ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन की नीतियों और समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!