40 वर्षों से निष्पक्ष पत्रकारिता की मिसाल, वरिष्ठ पत्रकार रामविलास पांडेय बने युवा पत्रकारों के प्रेरणास्रोत

गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र में पिछले चार दशकों से अधिक समय से ईमानदार और निर्भीक पत्रकारिता की पहचान बने वरिष्ठ पत्रकार रामविलास पांडेय आज भी पत्रकारिता जगत में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। अपनी निष्पक्ष सोच, साहसिक लेखनी और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण वे क्षेत्र के युवा पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

लगभग 40 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रामविलास पांडेय ने हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता को अपनी पत्रकारिता का मूल आधार बनाया है। उन्होंने अपने लेखन के माध्यम से समाज की समस्याओं, गरीबों और कमजोर वर्ग की आवाज को प्रमुखता से उठाया और प्रशासन का ध्यान जनहित के मुद्दों की ओर आकर्षित किया।

वे केवल एक पत्रकार ही नहीं बल्कि एक सामाजिक चिंतक के रूप में भी जाने जाते हैं। अपने संगठन और अनुभव के माध्यम से वे लगातार नए और युवा पत्रकारों को ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।

समाजसेवी राहुल पटेल बताते हैं कि जब भी क्षेत्र में किसी पत्रकार के सामने कोई समस्या आती है, तो रामविलास पांडेय बिना देर किए उसकी मदद के लिए आगे आते हैं। यही कारण है कि मुहम्मदाबाद क्षेत्र में उन्हें एक निर्भीक और सम्मानित पत्रकार के रूप में जाना जाता है।

उनकी निष्ठा, साहस और समर्पण आज भी पत्रकारिता जगत के लिए एक मिसाल है और नई पीढ़ी के पत्रकारों को सच्ची पत्रकारिता

और पढ़ें

error: Content is protected !!