पखनपुरा में इफ्तार पार्टी में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, फखरे आलम खान ने दिया भाईचारे का संदेश

रिपोर्ट:- राहुल पटेल

गाजीपुर। भांवरकोल क्षेत्र के ग्राम पखनपुरा में आयोजित इफ्तार पार्टी के दौरान हिन्दू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। ग्राम प्रधान प्रत्याशी फखरे आलम खान की ओर से आयोजित इस इफ्तार कार्यक्रम में विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ बैठे, रोजा इफ्तार किया और प्रेम, सद्भाव व एकता का संदेश दिया।इस मौके पर फखरे आलम खान ने कहा कि यह इफ्तार पार्टी सिर्फ एक दावत नहीं बल्कि पखनपुरा की गंगा-जमुनी तहजीब की पहचान है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर भाईचारे और सौहार्द के साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी प्रेम और एकता ही सबसे बड़ी ताकत है, जिसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में मनोज राय (पीसीएस अधिकारी) सहित शमशाद खान, सदरू खान, मेराज खान, चीना खान, शकील मास्टर, हैदर अली, आरिफ खान, तौसीफ खान, फहीम खान, अब्दुल्ला खान, सैफ खान, अरबाज खान, हारून खान, बच्चन यादव, महेंद्र यादव, सुरेंद्र यादव, पीयूष, राकेश, शिव कुमार, मुन्ना वर्मा, डब्लू वर्मा समेत बड़ी संख्या में पखनपुरा के हिन्दू-मुस्लिम समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।इफ्तार कार्यक्रम में सभी ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और क्षेत्र में आपसी भाईचारे व सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!